सिद्धो कान्हो, चांद भैरव और उनकी बहनों की वीरता को झामुमो ने किया नमन
सिद्धो कान्हो, चांद भैरव और उनकी बहनों की वीरता को झामुमो ने किया नमन 
झारखंड

सिद्धो कान्हो, चांद भैरव और उनकी बहनों की वीरता को झामुमो ने किया नमन

Raftaar Desk - P2

रामगढ़, 30 जून (हि.स.) । हूल दिवस पर झारखंड के वीरों को झारखंड मुक्ति मोर्चा ने नमन किया है मंगलवार को पार्टी कार्यालय में आयोजित हूल दिवस कार्यक्रम के दौरान सिद्धू कान्हो, चांद भैरव और उनकी बहन फूलो झानो मुर्मू को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। मौके पर पार्टी जिला अध्यक्ष विनोद किस्कू ने कहा कि आजादी की लड़ाई में इनका योगदान अहम है। इन्होंने ही अंग्रेजो के खिलाफ सबसे पहले आंदोलन शुरू किया था। इन्हीं लोगों के बलिदान ने देश में आजादी की ऐसी आग लगाई कि अंग्रेजों को नाकों चने चबाना पड़ा। अंग्रेजो से लड़ते हुए 20 हजार आदिवासीयों ने अपनी जान दी। इस नायक के रूप में सिद्धू कान्हो और, चांद भैरव को जाना जाता है। मुख्य रूप से केंद्रीय सदस्य राजकुमार महतो, केंद्रीय सदस्य महेश ठाकुर, जिला सचिव विनोद कुमार महतो, जिला उपाध्यक्ष चित्रगुप्त महतो, केंद्रीय सदस्य शिव करमाली, केंद्रीय सदस्य खुर्शीद आलम, जिला उपाध्यक्ष सागीर हुसैन, नन्दकिशोर आदि उपस्थित थे। हिन्दुस्थान समाचार/अमितेश/वंदना-hindusthansamachar.in