jharkhand-will-be-freed-from-summer-campaign-by-malnutrition-and-anemia-dr-brajesh
jharkhand-will-be-freed-from-summer-campaign-by-malnutrition-and-anemia-dr-brajesh 
झारखंड

समर अभियान से झारखंड को किया जाएगा कुपोषण एवं एनीमिया मुक्त : डा ब्रजेश

Raftaar Desk - P2

हजारीबाग, 25 मार्च (हि. स.)। केन्द्र और झारखंड सरकार के निर्देश पर पोषण जागरूकता पर एक दिवसीय राज्य स्तरीय समर वेबिनार गुरुवार को संपन्न हुआ। राष्ट्रीय सेवा योजना एवं यूनिसेफ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस वेबिनार में कुपोषण एवं एनीमिया के विरूद्ध पोषण पखवाड़ा जागरूकता कार्यक्रम पर बोलते हुए झारखंड के राज्य समन्वयक डा ब्रजेश कुमार ने कहा कि झारखंड सरकार के निर्देश पर एक हजार दिवसीय अभियान चलाकर झारखंड को कुपोषण एवं एनीमिया मुक्त करना है। उन्होंने कहा कि हमें इस अभियान के तहत यह सुनिश्चित करना है कि कोई एक भी व्यक्ति कुपोषित नहीं रह जाए। इस वेबिनार में झारखंड के मिशन डायरेक्टर डा डीके सक्सेना ने कहा कि इस अभियान को समर अभियान अर्थात जंग की तरह अभियान चलाकर कुपोषण को मुक्त करना है। उन्होंने कहा कि यहां समर का अर्थ ग्रीष्म नहीं जंग एवं अभियान है। डा सक्सेना ने कुपोषण एवं एनीमिया के कारणों की विस्तृत जानकारी दी। वेबिनार में यूनिसेफ के चीफ प्रशांता दास ने कहा कि झारखंड सरकार ने इस अभियान के प्रथम फेज में पांच जिलों का चयन किया है। इसमें सिमडेगा, चतरा, साहेबगंज ,पश्चिम सिंहभूम एवं लातेहार शामिल है। वेबिनार में सभी विश्वविद्यालयों के कार्यक्रम समन्वयक, प्रत्येक विश्वविद्यालय से दस कार्यक्रम पदाधिकारी, निजी विश्विद्यालय दो बिरसा कृषि विश्विद्यालय एवं बीआईटी मेसरा के चार कार्यक्रम पदाधिकारी , सभी जिला के नोडल पदाधिकारी एवं चयनित पांचों जिला के 20-20 स्वयंसेवकों को चयनित किया गया। वेबिनार में मुख्य रूप से विनोबा भावे विश्वविद्यालय के एनएसएस के कार्यक्रम समन्वयक डा से जाॅनी रूफीना तिर्की, मार्खम कालेज के पीओ बीएन सिंह, चतरा जिला से डा फहीम अहमद, पश्चिम सिंहभूम से रंजीत कुमार सहित कई प्रतिभागी उपस्थित थे। हिन्दुस्थान समाचार/कृष्ण