jharkhand-team-defeated-uttar-pradesh-and-entered-the-finals
jharkhand-team-defeated-uttar-pradesh-and-entered-the-finals 
झारखंड

झारखंड टीम ने उत्तर प्रदेश को पराजित कर फाइनल में की प्रवेश

Raftaar Desk - P2

सिमडेगा, 24 मार्च (हि .स.)। 17 से 25 मार्च तक हरियाणा के जींद में आयोजित ग्यारहवीं हॉकी इंडिया राष्ट्रीय पुरुष सब जूनियर हॉकी प्रतियोगिता 2021 में बुधवार को हॉकी झारखंड की टीम ने उत्तर प्रदेश को सेमीफाइनल में पेनाल्टी शूटआउट से पराजित कर 2013 के बाद फाइनल में प्रवेश की है। मैदानी खेल में दोनों ही टीमें दो-दो गोल की बराबरी पर रही। उसके बाद इनका निर्णय पेनाल्टी शूटआउट में चला गया। शूटआउट में झारखंड टीम की ओर से गोलकीपर दुगा मुंडा ने उत्तर प्रदेश के चार गेंद रोककर झारखंड को पहली बार फाइनल में पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। झारखंड टीम की ओर से शूटआउट में दीपक सोरेंग, अमृत तिर्की एवं रितिक रोशन लकड़ा ने गोल किया। मैदानी खेल में नमीत डोड्राय एवं अभिषेक तिग्गा ने गोल किया। झारखंड टीम में दुगा मुंडा, रितिक रोशन लकड़ा, अमित बा, सुखनाथ गुड़िया, नामित डोडराई, निरमेश तिर्की, सुमित बरवा, विशाल लकड़ा, कमलचिक बड़ाईक, अमृत तिर्की, विनीत टोप्पो, दीपक सोरेंग, कुलदीप बारला, एडिशन मिंज अभिषेक तिग्गा, असीम एक्का, जेम्स नाग एवं प्रभात समद, कोच आदम होरो एवं मैनेजर रोहित कुमार है। झारखंड टीम का गुरूवार को फाइनल में मेजबान हरियाणा के साथ होगा। टीम के फाइनल में पंहुचने पर हॉकी झारखंड के अध्यक्ष भोलानाथ सिंह सहित समस्त पदाधिकारियों एवं हॉकी सिमडेगा के मनोज कोनबेगी, कमलेशवर मांझी, सोहन बड़ाइक, पंख्रासियुस टोप्पो, सुनील तिर्की, बसंत बा, एलशन कीड़ों, वेदप्रकाश भोक्ता, फादर पौलूस बागे, विजय तिर्की, नवीन मिंज, तारिणी कुमारी, प्रतिमा बरवा, प्रतिमा तिर्की, करिश्मा परवार सहित समस्त पदाधिकारियों ने टीम को बधाई दी है। हिन्दुस्थान समाचार / रविकांत