jharkhand-former-minister-simon-marandi-dies
jharkhand-former-minister-simon-marandi-dies 
झारखंड

झारखंडः पूर्व मंत्री साइमन मरांडी का निधन

Raftaar Desk - P2

रांची, 13 अप्रैल (हि.स.)। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के केंद्रीय उपाध्यक्ष और पूर्व मंत्री साइमन मरांडी का सोमवार देर रात निधन हो गया। कोलकाता में इलाज के दौरान उनका निधन हुआ। उल्लेखनीय है कि साइमन मरांडी पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। सोमवार देर रात तबीयत बिगड़ने पर उन्हें कोलकाता के आरएन टैगोर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनकी स्थिति नाजुक बनी हुई थी। इलाज के क्रम में सोमवार रात कोलकाता के आरएन टैगोर अस्पताल में उन्होंने अन्तिम सांस ली। हिन्दुस्थान समाचार/कृष्ण