jharkhand-ekta-manch-expanded-the-district-committee-dozens-of-people-joined-the-party
jharkhand-ekta-manch-expanded-the-district-committee-dozens-of-people-joined-the-party 
झारखंड

झारखंड एकता मंच ने जिला कमेटी का किया विस्तार, दर्जनों लोगों ने थामा पार्टी का दामन

Raftaar Desk - P2

रामगढ़, 07 मार्च (हि.स.)। जिले में सक्रिय झारखंड एकता मंच पार्टी के नेताओं ने कमेटी का विस्तार करने का निर्णय लिया है। रविवार को शहर के होटल सम्राट में आयोजित जिला स्तरीय बैठक में संयोजक आजाद सिंह ने कहा कि जल्द ही पार्टी अपना जिला सम्मेलन करेगी। इसके लिए तैयारी भी शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि आज पार्टी की सक्रियता की वजह से ही लोगों में विश्वास बढ़ता जा रहा है। आज की इस बैठक में दर्जनों लोगों ने पार्टी का दामन थामा है। जैसे-जैसे कारवां बढ़ेगा, जिले में पार्टी और मजबूत होगी। विश्व महिला दिवस से ठीक पहले संगठन ने पतरातू प्रखंड के महिला कमेटी का भी निर्माण किया है। पतरातू प्रखंड अध्यक्ष पद पर सुमन देवी का मनोनयन भी हुआ है। उनके नेतृत्व में पूरे प्रखंड क्षेत्र में महिलाओं की सहभागिता बढ़ेगी। इसके अतिरिक्त सुरेश सिंह, सुमन देवी, हेमंती देवी, अमिता देवी, खुशबू देवी सहित दर्जनों लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सूरज जायसवाल ने किया। कार्यक्रम का संचालन जिला सचिव इम्तियाज अहमद ने किया। कार्यक्रम में नंदू महतो, सुफेदा खातून, तपन यादव, विकास महतो सहित कई लोग मौजूद थे। हिन्दुस्थान समाचार/ अमितेश