jharkhand-education-minister-will-return-to-ranchi-soon
jharkhand-education-minister-will-return-to-ranchi-soon 
झारखंड

झारखंड के शिक्षा मंत्री जल्द लौटेंगे रांची

Raftaar Desk - P2

रांची, 07 फरवरी (हि. स.)। झारखंड के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो जल्द ही रांची लौटेंगे। सूत्रों के अनुसार 16 फरवरी को वह रांची लौट आएंगे। सूत्रों ने यह भी बताया कि उन्हें अस्पताल से सोमवार को छुट्टी दे दी जाएगी। छुट्टी मिलने के बाद भी चेन्नई में ही लगभग एक सप्ताह तक रहेंगे। बताया जाता है कि मंत्री के परिजन भी उनसे मिलने चेन्नई पहुंचे हैं। उल्लेखनीय है कि जगरनाथ महतो चेन्नई के एमजीएम अस्पताल में इलाज रत हैं जहां नवंबर महीने में उनके फेफड़े का ट्रांसप्लांट किया गया था। जिसके बाद लगातार उनकी स्थिति में सुधार हो रहा था। डॉक्टरों के अनुसार रांची पहुंचने के बाद उन्हें कई सावधानियों के साथ रहना होगा। उन्हें गंदगी और एलर्जी वाले स्थानों से दूर रहना होगा। हिन्दुस्थान समाचार/कृष्ण-hindusthansamachar.in