झारखंड में 645 पुलिस पदाधिकारी और कर्मी कोरोना पोजेटिव
झारखंड में 645 पुलिस पदाधिकारी और कर्मी कोरोना पोजेटिव  
झारखंड

झारखंड में 645 पुलिस पदाधिकारी और कर्मी कोरोना पोजेटिव

Raftaar Desk - P2

रांची, 27 जुलाई (हि.स.) । झारखण्ड राज्य में सोमवार तक कुल 645 पुलिस पदाधिकारी व कर्मी कोरोना पोजेटिव पाये गये हैं। इनमें एक अपर पुलिस अधीक्षक, पांच पुलिस उपाधीक्षक , छह पुलिस निरीक्षक, 52 पुलिस अवर निरीक्षक , दो उच्च वर्गीय लिपिक, 80 सहायक अवर निरीक्षक , पांच आशुसअनि , 54 हवलदार, 353 आरक्षी चालक, 27 चतुर्थवर्गीय कर्मचारी और 15 गृहरक्षक (कुल-600)पदाधिकारी व कर्मी संक्रमित हैं। झारखंड सशस्त्र पुलिस बल - 02 के एक अ0नि0स0 की मृत्यु बीते रविवार को हो गई । साथ ही कोविड-19 से संक्रमित 44 पुलिस पदाधिकारी व कर्मी स्वस्थ हो चुके हैं। हिंदुस्थान समाचार/ विकास/ विनय-hindusthansamachar.in