jharkhand-corona-is-weakening-803-patients-are-healthy
jharkhand-corona-is-weakening-803-patients-are-healthy 
झारखंड

झारखंड में धीमा हुआ कोरोना, 803 मरीज स्वस्थ

Raftaar Desk - P2

रांची, 09 जून (हि.स.)। झारखंड में कोरोना के नए मरीजों की तुलना में ठीक होने वाले लोगों की संख्या काफी अधिक है। बुधवार को अबतक कोरोना के 603 नए केस मिले हैं। जबकि कोरोना के 803 मरीज स्वस्थ हुए हैं। कोरोना से 13 मरीजों की मौत हुई है। मृतकों में रांची से पांच, पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) से पांच, गढ़वा से एक, लोहरदगा से एक और पलामू से एक मरीज शामिल है। किस जिले से कितने केस मिले स्वास्थ विभाग के अनुसार रांची से 29, बोकारो से पांच, चतरा से नौ, देवघर से तीन, धनबाद से 30, दुमका से दो, पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) से 348, गढ़वा से आठ, गिरिडीह से 10, गोड्डा से एक, गुमला से 13, हजारीबाग से 25, जामताड़ा से पांच, खूंटी से 15,कोडरमा से छह, लातेहार से 13, लोहरदगा से 16, पाकुर से एक, पलामू से 12, रामगढ़ से सात, साहेबगंज से छह, सरायकेला से छह, सिमडेगा से 13और पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) से 20 मरीज मिले हैं। कोविड-19 के कुल मामले 342179 राज्य में कुल कोविड-19 का मामला अब 342179गया है। जबकि अबतक 8898380 सैंपल की जांच की गयी। इनमें 5099 सक्रिय केस हैं। जबकि 332007 मरीज ठीक हुए हैं। अबतक राज्य में 5073 मरीजों की मौत कोरोना से हुई है। झारखंड में कोरोना की रिकवरी रेट 97.02 प्रतिशत है। रांची में कोरोना के 29 नए केस मिले राजधानी रांची में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 29 नए केस मिले हैं। जबकि जिले में पांच लोगों की कोरोना से मौत हो गयी। कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 1416 है। 87 मरीज डिस्चार्ज हुए हैं। अबतक कुल 84845 पॉजिटिव केस आए हैं, जिनमें 81846 मरीज डिस्चार्ज हो चुके हैं। हिन्दुस्थान समाचार/ विकास