it-is-the-duty-of-all-of-us-to-contribute-to-make-khunti-an-ideal-district-arjun-munda
it-is-the-duty-of-all-of-us-to-contribute-to-make-khunti-an-ideal-district-arjun-munda 
झारखंड

खूंटी को आदर्श जिला बनाने के लिए योगदान देना हम सभी का कर्तव्य : अर्जुन मुंडा

Raftaar Desk - P2

खूंटी, 20 जून (हि.स.)। जनजातीय मामलों के केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि देश के अंदर भाजपा का कार्यकर्ता होने के नाते अपने जिले को आदर्श जिला बनाने के लिए योगदान देना हम सभी का दायित्व है। एक गांव के लिए लगभग 59 से 60 योजनाएं बनती है। उन सभी योजनाओं को पारदर्शी तरीके से जरूरतमंदों के बीच पहुंचाना हमारा दायित्व बनता है। केंद्रीय मंत्री रविवार को खूंटी जिले के सभी विभागीय सांसद प्रतिनिधि और प्रखंड सांसद प्रतिनिधियों के साथ ऑनलाइन बैठक को संबोधित कर रहे थे। बैठक की अध्यक्षता जिला सांसद प्रतिनिधि मनोज कुमार ने की। अर्जुन मुंडा ने कहा कि सामाजिक, राजनीतिक और आर्थिक प्रगति के लिए योगदान देना हम सभी का कर्तव्य है और इसके लिए मिलकर काम करने की जरूरत है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि खमंटी जिले में ऑक्सीजन प्लांट लगने के साथ-साथ 200 अतिरिक्त ऑक्सीजन सिलिंडर जल्द उपलब्ध कराये जाएंगे। सभी प्रखंडों में इमरजेंसी जरूरत पड़ने पर इसका प्रयोग किया जायेगा। ऑनलाइन बैठक में जगन्नाथ मुंडा, भीम सिंह मुंडा, संतोष जायसवाल, नीरज पाढ़ी, दिलीप कर, रुक्मिला सारू, जितेंद्र कश्यप, किसुन गोप, परमेश्वर प्रसाद, प्रदीप साहू, सुभाष हलदार, नारायण साहू, गंगा बैठा, अनूप साहू, सुशीला देवी, उर्मिला देवी, अरविंद स्वांसी, घूरन महतो समेत अन्य सांसद प्रतिनिधि उपस्थित थे। हिन्दुस्थान समाचार/अनिल