hindu-organizations-burn-effigy-of-chief-minister
hindu-organizations-burn-effigy-of-chief-minister 
झारखंड

हिंदू संगठनों ने फूंका मुख्यमंत्री का पुतला

Raftaar Desk - P2

रामगढ़, 26 मार्च (हि.स.)। रामगढ़ शहर में शुक्रवार की शाम हिंदू संगठनों ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला फूंका। इस दौरान संगठन के लोगों ने मुख्यमंत्री पर हिंदू विरोधी कानून लाने का आरोप लगाया। बजरंग दल के नेता दीपक मिश्रा ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के द्वारा जो कानून बनाया जा रहा है उससे हिंदू समाज काफी आहत है। अभी सरहुल और रामनवमी जैसा त्यौहार मनाया जाने वाला है। इन दोनों महान पर्व का झारखंड प्रदेश में काफी महत्व है। लेकिन समाज को लज्जित करने के लिए मुख्यमंत्री हिंदू विरोधी काम कर रहे हैं। सरना झंडा और भगवा झंडा दोनों ही एक समान हैं। किसी भी सूरत पर इन दोनों त्योहारों को मनाने के लिए झारखंड सरकार को गाइडलाइन तैयार करना होगा। अगर जल्द ही सरकार इस मुद्दे पर कोई कदम नहीं उठाती है, तो हिंदू संगठन रामगढ़ से रांची तक पैदल मार्च करेंगे। इस दौरान वे राज्यपाल और मुख्यमंत्री दोनों त्यौहार मनाने के लिए एक ज्ञापन भी सौंपेंगे। आज मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला जलाकर इस आंदोलन का आगाज कर दिया गया है। हिन्दुस्थान समाचार/अमितेश