प्रतिशोध की राजनीति कर रही हेमंत सरकार,सांसद निशिकांत दुबे को किया जा रहा परेशान :भाजपा
प्रतिशोध की राजनीति कर रही हेमंत सरकार,सांसद निशिकांत दुबे को किया जा रहा परेशान :भाजपा 
झारखंड

प्रतिशोध की राजनीति कर रही हेमंत सरकार,सांसद निशिकांत दुबे को किया जा रहा परेशान :भाजपा

Raftaar Desk - P2

रांची, 16 जुलाई ( हि.स.) झारखंड भाजपा के एक प्रतिनिधिमंडल ने गुरुवार को राज्य की राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू से मिलकर एक ज्ञापन सौंपते हुए हेमंत सरकार द्वारा भाजपा जनप्रतिनिधियों पर प्रतिशोधात्मक कार्रवाई पर रोक लगाने एवम भाजपा सांसद निशिकांत दुबे को अनैतिक और गैर कानूनी तरीके से परेशान न किये जाने की मांग की। प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश महामंत्री प्रदीप वर्मा एवम बोकारो विधायक विरंची नारायण शामिल थे। नेता द्वय ने कहा कि गोड्डा के लोकप्रिय सांसद निशिकांत दुबे को जमीन रजिस्ट्री प्रकरण में राजनीतिक साजिश के तहत अनैतिक और गैर कानूनी तरीके से परेशान किया जा रहा। कहा कि देवघर थाना में एफआईआर दर्ज कराने वाला व्यक्ति विष्णुकांत झा स्वयम आपराधिक चरित्र का व्यक्ति है जिसपर कई मुकदमे दर्ज है।यह पूर्व में भाजपा का कार्यकर्ता भी रहा है जिसे उसके आपराधिक चरित्र के कारण ही पार्टी से बाहर कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि निशिकांत दुबे पर लगाये गए आरोप बेबुनियाद हैं दुबे संबंधित जमीन संपत्ति के न तो क्रेता हैं और न विक्रेता। जमीन उनकी पत्नी अनामिका गौतम के नाम पर रजिस्ट्री हुई है। विक्रेता ने आवश्यकतावश होशो हवाश में अपनी जमीन का विक्रय किया है।क्रेता ने कानूनी प्रवधानों के तहत सरकारी स्टाम्प शुल्क का भुगतान किया है। अतः किसी प्रकार से राज्य सरकार को कोई आर्थिक नुकसान नही हुआ है।ऐसे में सांसद निशिकांत दुबे पर आपराधिक मुकदमा दर्ज कर उन्हें परेशान करना एक गहरी साजिश है। उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार पद और पावर का दुरुपयोग कर रही है। कहा कि सांसद निशिकांत दुबे जनता के बीच काफी लोकप्रिय है। विकास कार्यों को लगातार धरातल पर उतारने में वे सतत प्रयत्नशील रहते है।साथ ही वे राज्य सरकार के जन विरोधी नीतियों एवम कार्यों के वे प्रखर विरोध भी करते हैं। नेता द्वय ने राज्य सरकार द्वारा ऐसे प्रतिशोधात्मक कार्रवाई पर रोक लगाने की मांग की। हिंदुस्थान समाचार /विनय/सबा एकबाल-hindusthansamachar.in