hemant-sarkar-is-scared-of-bjp39s-public-support-babulal-marandi
hemant-sarkar-is-scared-of-bjp39s-public-support-babulal-marandi 
झारखंड

भाजपा को मिल रहे जनसमर्थन से हेमंत सरकार डरी : बाबूलाल मरांडी

Raftaar Desk - P2

देवघर, 11 अप्रैल (हि.स.)। मधुपुर विधानसभा उपचुनाव में भाजपा को मिल रहे जनसमर्थन से गठबंधन की हेमन्त सरकार डर गई है। यही कारण है की झारखंड राज्य के मुख्यमंत्री को राजकाज छोड़कर मधुपुर के गलियों का खाक छानना पड़ रहा है। यह बात भाजपा नेता और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने रविवार को कोल्होड़ मोड़ पर चुनावी जनसभा में कही। उन्होंने कहा कि हेमन्त सरकार ने डेढ़ साल बीतने के बाद भी एक भी वादा पूरा नहीं किया है। युवकों को रोजगार नहीं मिल रहा है। बिजली बिल माफ नहीं हुआ। बेरोजगारी भत्ता नहीं मिला। ऊपर से केन्द्र सरकार की चल रही योजना भी झारखंड सरकार की वसूली के कारण सफल नहीं हो रही है। इसके पहले जनसभा को बलबीर राय, अधीर चंद्र भैया, हरिकिशोर तिवारी ने सम्बोधित किया और लोगों से भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की। हिन्दुस्थान समाचार/चन्द्र विजय