hemant-government39s-budget-only-rattles-bjp
hemant-government39s-budget-only-rattles-bjp 
झारखंड

हेमंत सरकार का बजट मात्र झुनझुना : भाजपा

Raftaar Desk - P2

दुमका, 03 मार्च (हि.स.)। राज्य सरकार का बजट बादल में पहाड़ की तरह है। दिखाई बड़ा दे रहा है, दिखाई नहीं भी दे रहा है। बजट का आकार तो बड़ा दिख रहा है। लेकिन यह बजट झुनझुना है। बजट बेरोजगारी खत्म नहीं करने वाला है, इसके दूरगामी परिणाम नहीं दिख रहा है। उक्त बातें भाजपा प्रदेश प्रवक्ता सरोज सिंह ने बुधवार को भाजपा जिला कार्यालय में प्रेसवार्ता आयोजित कर कहा। उन्होंने कहा कि पहले विभागवार बजट प्रस्तुत होता था। उसको हटाते वर्तमान सरकार एवं ग्रामीण स्तर पर कर गोलमोल बजट का प्रावधान किया है। केंद्र की योजनाओं को नामकरण बदल चलाने का प्रयास गोलमाल कर बजट में चालाकी और चतुराई से वित्त मंत्री बजट में प्रस्तुत किया है। उन्होंने कहा कि राज्य में बालू की लूट मची है। बिड़ी पत्ता हो या बालू हो किसी की टेंडर नहीं हो रहा है। अर्थवस्था को नुकसान हो रहा है। करोड़ों की राजस्व की चोरी हो रही है। बजट आर्थिक गति को मंदी पहुंचाने वाला है। हिन्दुस्थान समाचार /नीरज