hafeezool-hassan-became-minister-of-minority-welfare-and-tourism-arts-culture-and-sports-department
hafeezool-hassan-became-minister-of-minority-welfare-and-tourism-arts-culture-and-sports-department 
झारखंड

अल्‍पसंख्‍यक कल्‍याण और पर्यटन, कला संस्कृत‍ि एवं खेलकूद व‍िभाग के मंत्री बने हफीजूल हसन

Raftaar Desk - P2

रांची, 05 फरवरी (हि.स.)। झारखंड की हेमंत सोरेन मंत्रिमंडल का शुक्रवार को दूसरी बार विस्तार हुआ। सरकार में नए मंत्री के रूप में हफीजूल हसन ने मंत्री पद की शपथ ली। राजभवन में राज्यपाल ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। हफीजुल हसन ने उर्दू में पद और गोपनीयता की शपथ ली। राज्य सरकार के नए मंत्री हफीजुल हसन को विभाग आवंटित कर दिया गया है। उन्हें झारखंड सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण तथा पर्यटन, कला संस्कृति एवं खेलकूद विभाग का मंत्री बनाया गया हैं।इस संबंध में झारखंड सरकार मंत्रिमंडल सचिवालय व निगरानी विभाग की ओर से अधिसूचना जारी कर दी गई है। अधिसूचना जारी होने के बाद मंत्री हफीजुल हसन ने मंत्रालय पहुंचकर अपना पत्र पदभार ग्रहण किया। साथ ही विभाग के कर्मियों से मुलाकात की विभाग के कर्मियों ने पुष्प गुछ देकर उनका स्वागत किया। हफीजुल हसन शपथ ग्रहण से कुछ देर पहले ही राजभवन पहुंचे थे। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और झामुमो अध्यक्ष शिबू सोरेन ने भी शपथ ग्रहण समाराेह में मौजूद थे। हफीजुल हसन अंसारी दिवंगत मंत्री हाफिज हुसैन अंसारी के बेटे हैं। वह विधानसभा के सदस्य नहीं हैं। झामुमो उन्हें मधुपुर विधानसभा उपचुनाव में उम्मीदवार बनाएगा। हिन्दुस्थान समाचार/ विकास-hindusthansamachar.in