government-will-take-strict-decision-under-special-circumstances-banna-gupta
government-will-take-strict-decision-under-special-circumstances-banna-gupta 
झारखंड

विशेष परिस्थितियों में सख्त निर्णय लेगी सरकार : बन्ना गुप्ता

Raftaar Desk - P2

रांची, 26 मार्च (हि.स.)। कोविड-19 के लगातार बढ़ते मामले को लेकर झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि हालात को देखते हुए सरकार सख्त निर्णय ले सकती है। उन्होंने शुक्रवार को कहा कि स्थिति की समीक्षा की जा रही हैं। विशेष परिस्थितियों में यदि जरूरत महसूस हुई तो सरकार कड़े निर्णय ले सकती हैं। उल्लेखनीय है कि गुरुवार को झारखंड में 278 संक्रमित मिले थे। इनमें रांची से 170 संक्रमित मिले हैं। हिन्दुस्थान समाचार/कृष्ण