four-street-robbers-arrested-in-latehar
four-street-robbers-arrested-in-latehar 
झारखंड

लातेहार में चार सड़क लुटेरे गिरफ्तार

Raftaar Desk - P2

लातेहार, 02 मार्च (हि.स.)। लातेहार पुलिस ने गुप्त सूचना पर छापामारी कर मंगलवार को चार सड़क लुटरों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गिरफ्तार लुटेरों में रमेश भुईया उर्फ पंकज ग्राम जानहो थाना क्षेत्र मनिका, गुड्डू राम उर्फ परमेंद्र राम केरकी थाना पाकी, अजय कुमार सिंह और अरविंद कुमार भुइयां नगड़ी थाना पांकी शामिल है। इस संबंध में जानकारी देते हुए इंस्पेक्टर इंस्पेक्टर शशि रंजन कुमार ने बताया कि गत एक फरवरी को अपराधियों ने मनिका थाना क्षेत्र के सेमरहट पुल के पास प्रज्ञा केंद्र संचालक से दो लाख 20 हजार रुपये के छिनतई कर ली थी। मामले की छानबीन की जा रही थी। इसी बीच एसपी प्रशांत आनंद को मिली सूचना पर के अधार पर मनिका जानहो गांव निवासी रमेश भुइंया को गिरफ्तार कर पुछताछ की गयी। उसके निशानदेही पर अन्य आरोपियों को भी उनके घर से पकड़ा गया। पूछताछ में अपराधियों ने लुटकांड में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने एक देसी पिस्टल, दो जिंदा कारतूस, मोटरसाइकिल, मोबाइल और सिम बरामद किया गया। वही लूट कांड के 10 हजार रूपये नगद भी मिले साथ ही लुटा गया बैग भी बरामद हो गया। हिदुस्थान समाचार/ राजीव