four-people-died-from-corona-in-simdega
four-people-died-from-corona-in-simdega 
झारखंड

सिमडेगा में कोरोना से चार लोगों की हुई मौत

Raftaar Desk - P2

07/05/2021 सिमडेगा, 07 मई (हि .स.)। जिले में शुक्रवार को चार लोगों की कोरोना से मौत हो गयी। जिले में कोरोना के 131 नये मरीज मिले। वहीं इलाजरत 130 मरीज ठिक हो कर घर चले गये। स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि शुक्रवार को ट्रनेट जांच मशीन से सिमडेगा जिला में 131 व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाये गए हैं। इसमेंजलडेगा से 30, सिमडेगा से 29, पाकरटांड़ से 24, कोलेबिरा से 11, खूंटी से एक, बानो से आठ, बांसजोर से पांच, कुरडेग से दस, ठेठईटांगर से 11, हजारीबाग से एक एवं केरसई से एक व्यक्ति शामिल है। पूर्व के इलाजरत 130 व्यक्ति स्वस्थ हो कर अपने घर चले गये। जिला में अबतक कुल केरोना के 4878 केस पाये गए हैं, जिनमें से 3669 व्यक्ति स्वस्थ हो गये है। कुल मृतकों की संख्या 59 तक पहुंच गयी है। जिले में एक्टिव केस की संख्या 1150 है। हिन्दुस्थान समाचार / रविकांत