former-mla-vishnu-bhaiya-passed-away
former-mla-vishnu-bhaiya-passed-away 
झारखंड

पूर्व विधायक विष्णु भैया का निधन

Raftaar Desk - P2

रांची, 04 अप्रैल (हि. स.)। जामताड़ा के पूर्व विधायक विष्णु प्रसाद भैया का शनिवार की देर रात निधन हो गया। वह विगत कई दिनों से मेडिका अस्पताल में भर्ती थे। विष्णु भैया का पार्थिव शरीर रविवार को जामताड़ा स्थित उनके आवास पर लाया जाएगा, जहां अंतिम दर्शन के बाद पैतृक गांव करमाटांड़ प्रखंड के पट्टाजोरिया में उनका दाह संस्कार किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि विष्णु भैया पहले एम्स में भर्ती थे, जहां विधानसभा अध्यक्ष रविंद्र नाथ महतो, स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता सहित कई नेताओं ने उनसे मुलाकात कर हाल-चाल भी जाना था। लेकिन शनिवार की देर रात उनका निधन हो गया। हिन्दुस्थान समाचार/कृष्ण / प्रभात ओझा