farmers-cannot-believe-only-bjp-leaders-law-is-necessary-for-msp-rameshwar-oraon
farmers-cannot-believe-only-bjp-leaders-law-is-necessary-for-msp-rameshwar-oraon 
झारखंड

किसान सिर्फ भाजपा नेताओं की बात पर विश्वास नहीं कर सकते, एमएसपी के लिए कानून जरूरी : रामेश्वर उरांव

Raftaar Desk - P2

ट्रैक्टर रैली को लेकर कांग्रेस की तैयारी पूरी रांची, 19 फरवरी (हि. स.)। केंद्र सरकार के तीन नये कृषि कानून के विरोध में प्रदेश कांग्रेस की ओर से 20 फरवरी को हजारीबाग के मटवारी गांधी मैदान में आयोजित होने वाली राज्यस्तरीय रैली की सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गयी है। रैली को सफल बनाने को लेकर शुक्रवार को पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सह वित्तमंत्री रामेश्वर उरांव और कार्यक्रम संयोजक कृषिमंत्री बादल पत्रलेख ने गिरिडीह, रामगढ़ और चतरा जिले में जनसंपर्क अभियान और छोटी-बड़ी सभाओं में हिस्सा लिया। इस मौके पर कार्यकारी अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, प्रदेश प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे, लाल किशोरनाथ शाहदेव और राजेश गुप्ता सहित पार्टी के कई विधायक और वरिष्ठ नेता मौजूद थे। वहीं पार्टी के प्रदेश प्रभारी आरपीएन सिंह भी किसान रैली में हिस्सा लेने के लिए शुक्रवार को दिल्ली से रांची पहुंच गये है। रामेश्वर उरांव अन्य नेता शुक्रवार की देर रात तक कार्यक्रम स्थल का मुआयना करते रहे और बैठक कर रैली के सफल आयोजन को लेकर पार्टी नेताओं- कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश देते रहे। गिरिडीह और हजारीबाग में पार्टी कार्यकर्ताओं की अलग-अलग बैठक को संबोधित करते हुए रामेश्वर उरांव ने कहा कि देशभर के किसान सिर्फ भाजपा नेताओं की बात पर अपना आंदोलन समाप्त नहीं कर सकते है। भाजपा नेता वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव के पहले काला धन वापस लाने की बात करते थे। विदेशों से काला धन वापस आया क्या, हर नागरिक के खाते में 15 लाख रूपये देने की बात करते थे। किसी के खाते में राशि गयी क्या, साल में दो करोड़ को रोजगार देने की बात करते थे, किसी को नौकरी मिली क्या। ऐसे झूठ बोलने वाले नेताओं पर जनता विश्वास नहीं कर सकती। इसलिए न्यूनतम समर्थन मूल्य ( एमएसपी) को लेकर कानून बनाने की बात हो रही है। कृषिमंत्री बादल ने गिरिडीह, हजारीबाग और चतरा में अलग-अलग बैठकों और सभा को संबोधित करते हुए कहा कि हजारीबाग की रैली राज्य की अब तक की सबसे बड़ी रैली होगी। इस रैली के माध्यम से केंद्र सरकार तक किसानों की आवाज पहुंचेगी। आलोक दूबे ने बताया कि हजारीबाग में किसान रैली को लेकर सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गयी है। इस रैली में हजारों की संख्या में पार्टी कार्यकर्ता ट्रैक्टर के साथ शामिल होने पहुंच रहे है। उन्होंने बताया कि रैली को लेकर मंच पूरी तरह से सजधज कर तैयार है। हिन्दुस्थान समाचार/कृष्ण