farmers-and-the-prosperity-of-the-country-in-organic-agriculture-itself-rajkumar-matale
farmers-and-the-prosperity-of-the-country-in-organic-agriculture-itself-rajkumar-matale 
झारखंड

जैविक कृषि में ही किसान और देश की समृद्धि: राजकुमार मटाले

Raftaar Desk - P2

रांची, 21 फरवरी (हि.स.)। सेवा भारती रांची की ओर से अनगड़ा प्रखंड के जोन्हा के गुड़ीडीह ग्राम स्थित सेवा धाम परिसर में किसान मेला,स्वास्थ्य शिविर व सेवा समर्पण दौड़ प्रतियोगिता आयोजित किया गया। 28 गांवों से 225 चयनित युवक-युवतियों का निर्णायक दौड़ प्रतियोगिता का उद्घाटन राष्ट्रीय चैंपियनशिप तीरंदाज अंकिता कुमारी, लक्ष्मी कुमारी,रीना कुमारी व धनेश्वर वेदिया ने संयुक्त रूप से नारियल फोड़कर किया। दौड़ प्रतियोगिता में 24 प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय श्रेणी के धावकों को पुरस्कृत करने के लिए चयनित किया गया। स्वास्थ्य शिविर का किया गया आयोजन स्वास्थ्य शिविर का शुभ उद्घाटन जगरनाथ अस्पताल के विभाग प्रमुख डॉ राकेश आर्या ने किया। मौके पर सेवा भारती के पदाधिकारियों द्वारा चिकित्सकों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। एक दिवसीय स्वास्थ्य शिविर में आस पास व सुदूर गांवों से 65 महिला,बाल, वृद्ध रोगियों को विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा परामर्श देकर दवा मुहैया कराई गई। शिविर को सफल बनाने में कभी डॉक्टर की भूमिका सराहनीय रही। किसान मेला का उद्घाटन पद्मश्री मुकुंद नायक ने किया किसान मेला का उद्घाटन पद्मश्री मुकुंद नायक ने किया। मौके पर किसानों द्वारा उत्पादित फल, फूल, सब्जी व फसलों का अवलोकन किया गया। बिरसा कृषि विश्वविद्यालय से आए वैज्ञानिकों ने विशिष्ट उत्पाद को पुरस्कार के लिए चयन किया। इसके बाद किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया , जहां तसर अनुसंधान केंद्र के डिप्टी निदेशक नरेंद्र कुमार ने किसानों को नगदी फसल के लिए मार्गदर्शन किया। साथ ही बिरसा कृषि विश्वविद्यालय के वैज्ञानिक आरपी मांझी, कृष्ण प्रसाद ,अशोक कुमार सिंह ने भी कृषि संबंधित आधुनिक जानकारी देकर जैविक खेती के लिए प्रोत्साहित किया। किसान गोष्टी का संचालन विज्ञान भारती के प्रांत संगठन मंत्री उपेंद्र राय ने किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान आखड़ा का स्वरूप स्थापित कर पद्मश्री मुकुंद नायक ने पारंपरिक लोकगीत प्रस्तुत कर लोगों का मन मोह लिया। मौके पर अपने संबोधन में पद्मश्री मुकुंद नायक ने कहा कि हमें सदैव अपनी संस्कृति,भाषा से जुड़ाव रखना चाहिए। किसान मेला व पुरस्कार वितरण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय सेवा प्रमुख राजकुमार ने कहा कि सेवा भारती जैसी संस्थाएं किसान मेला आयोजित कर किसानों का उत्साह बढ़ाने का कार्य कर रही है। किसान भाइयों को रासायनिक खादों से बचना चाहिए और देशी खाद का उपयोग करना चाहिए। जैविक कृषि में ही किसान एवं देश की समृद्धि है। मौके पर कार्यक्रम के मुख्य संरक्षक राजेंद्र प्रसाद गुप्त ने बताया कि विगत 18 वर्षों से सेवा भारती अपने बहुआयामी प्रकल्प के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वावलंबन संबंधित कई महत्वपूर्ण कार्य किए हैं । राष्ट्रीय पटल पर जोन्हा क्षेत्र का नाम सेवा कार्य के लिए याद किया जाता है । मौके पर 18 किसान भाइयों को उत्कृष्ट उत्पाद के लिए गमछा व छाता देकर पुरस्कृत किया गया। मौके पर मुख्य रूप से राष्ट्रीय सेवा भारती के ट्रस्टी गुरुशरण प्रसाद,प्रांतीय सह सचिव राधेश्याम अग्रवाल, प्रांत सह सघचालक अशोक श्रीवास्तव, अशोक कुमार गाड़ोदिया, आरके श्रीवास्तव, उमाशंकर शर्मा, निधि सहाय सहित कई सेवा भारती के प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित थे। हिन्दुस्थान समाचार/ विकास