dr-usha-rani-handed-over-21-thousand-check-for-the-construction-of-shri-ram-temple
dr-usha-rani-handed-over-21-thousand-check-for-the-construction-of-shri-ram-temple 
झारखंड

डॉ उषा रानी ने श्री राम मंदिर निर्माण के लिए 21 हजार का सौंपा चेक

Raftaar Desk - P2

रांची, 26 फरवरी (हि.स.)। झारखंड के प्रसिद्ध प्रसूति एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ उषा रानी ने अयोध्या में बन रहे भव्य श्री राम मंदिर के लिए 21000 का निधि समर्पण किया। मौके पर बजरंग दल के पूर्व महानगर संयोजक प्रकाश चंद्र सिन्हा और वनवासी कल्याण केंद्र के सदस्य संजय यादव को चेक सौंपा। डॉ उषा रानी ने खुद निधि संग्रह समर्पण समिति के लोगों से संपर्क कर अपने निवास स्थान पर बुलाकर चेक सौंपा। हिन्दुस्थान समाचार/ विकास