निवर्तमान जिलाध्यक्ष ने दी नवनियुक्त अध्यक्ष को बधाई
निवर्तमान जिलाध्यक्ष ने दी नवनियुक्त अध्यक्ष को बधाई  
झारखंड

निवर्तमान जिलाध्यक्ष ने दी नवनियुक्त अध्यक्ष को बधाई

Raftaar Desk - P2

खूंटी,04 जुलाई, (हि स.)। खूंटी जिला भाजपा के निवर्तमान अध्यक्ष काशीनाथ महतो और महामंत्री विनोद नाग ने शनिवार को पार्टी के नव नियुक्त जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर गुप्ता को बधाई दी और उनके सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दी। इसके पूर्व जिलाध्यक्ष महतो ने बाबा आम्रेश्वरधाम पहुचे और वहां पूजा-अर्चना कर जिला वासियों के लिए मंगल कामना की। बाद में पत्रकारों से बातचीत में निवर्तमान जिलाध्यक्ष ने कहा कि उन्होंने अपने स्तर से पार्टी संगठन को मजबूती देने और सभी कार्यकर्ताओं को साथ में लेकर चलने का हर संभव प्रयास किया। उन्होंने कहा कि उन्हें कार्यकर्ताओं के साथ आम लोगों का भी भरपूर सहयोग मिला। इसके लिए वे उनके आभारी हैं। उन्होंने कहा कि उन्होंने अपने कार्यकाल में नगर पंचायत चुनाव, विधानसभा और लोकसभा चुनाव में पार्टी कार्यकर्ताओं के सहयोग से भाजपा उम्मीदवारों को जीत दिलायी। उन्होंने कहा कि इसके बाद भी यदि कार्यकाल में किसी को दुःख हुआ, तो वे दिल से क्षमाप्रार्थी हैं। नव नियुक्त अध्यक्ष की चर्चा करते हुए काशीनाथ महतो ने कहा कि चंद्रशेखर गुप्ता भाजपा के पुराने कार्यकर्ता हैं। उनके अनुभव का लाभ पार्टी को मिलेगा। हिन्दुस्थान समाचार/अनिल/ सबा एकबाल-hindusthansamachar.in