deputy-director-of-the-department-of-ghosts-dies-of-corona
deputy-director-of-the-department-of-ghosts-dies-of-corona 
झारखंड

भूतत्व विभाग के उप निदेशक की कोरोना से मौत

Raftaar Desk - P2

रांची, 18 अप्रैल (हि.स.)। झारखंड में कोरोना का संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। साथ ही लगातार मौत का आंकड़ा भी भक्ति जा रहा है। इसी क्रम में रविवार को भूतत्व विभाग के रांची अंचल के उप निदेशक व खनन विभाग रांची के अपर निदेशक ( झारखंड के कोयला नियंत्रक) अशोक कुमार तिवारी का रांची के मेडिका अस्पताल में रविवार को निधन हो गया। वे कोरोना पॉजिटिव पाये गये थे। बीते एक अप्रैल से मेडिका में इलाजरत थे। पारिवारिक सूत्रों के अनुसार उनके फेफड़े में काफ़ी संक्रमण हो चुका था। इस वजह से उनकी मौत हो गयी। हिन्दुस्थान समाचार/ विकास