राजयसभा में झारखण्ड की सशक्त आवाज़ बनेंगे दीपक प्रकाश : डॉ.प्रणव कुमार बब्बू
राजयसभा में झारखण्ड की सशक्त आवाज़ बनेंगे दीपक प्रकाश : डॉ.प्रणव कुमार बब्बू 
झारखंड

राजयसभा में झारखण्ड की सशक्त आवाज़ बनेंगे दीपक प्रकाश : डॉ.प्रणव कुमार बब्बू

Raftaar Desk - P2

रांची, 23 जुलाई ( हि.स.)। उच्च सदन राज्यसभा के नवनिर्वाचित सदस्य दीपक प्रकाश शपथ ग्रहण के बाद गुरुवार को पहली बार झारखण्ड पहुंचे। राजधानी रांची के बिरसा मुण्डा हवाई अड्डे पर वरिष्ठ भाजपा नेता, अधिवक्ता, समाजसेवी और अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के झारखण्ड प्रदेश अध्यक्ष डॉ. प्रणव कुमार बब्बू ने उनका स्वागत किया। इस अवसर पर पत्रकारों से बात करते हुए प्रकाश ने कहा कि बिना मास्क पहने लोगों पर एक लाख रुपये जुर्माना और दो वर्ष कारावास की सज़ा पूरी तरह अव्यावहारिक है। उन्होंने कहा कि भाजपा नेतृत्व ने उनके जैसे सामान्य कार्यकर्ता को सांसद बनाकर भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं के साथ झारखण्ड के मान को भी रखा है। इस अवसर पर डॉ. बब्बू ने कहा कि भाजपा ने दीपक प्रकाश जैसे ज़मीन से जुड़े कार्यकर्ता और धरतीपुत्र को सांसद बनाकर इस तथ्य को पुनः प्रमाणित कर दिया है कि देश के सभी राजनीतिक दलों से भाजपा कैसे अलग है। प्रकाश का स्वागत करनेवालों में डॉ.प्रणव कुमार बब्बू के अलावा रवि भट्ट, विजय कुमार दत्त पिन्टू, संतोष दीपक, हर्ष कुमार, जयदीप सहाय सहित अन्य लोग शामिल थे। हिंदुस्थान समाचार /विनय/ सबा एकबाल-hindusthansamachar.in