dealers-will-deliver-ration-to-people39s-homes-in-corona-period-bdo
dealers-will-deliver-ration-to-people39s-homes-in-corona-period-bdo 
झारखंड

कोरोना काल में लोगों के घर तक राशन पहुंचाएंगे डीलर : बीडीओ

Raftaar Desk - P2

12/04/2021 रामगढ़, 12 अप्रैल (हि.स.)। जिले में कोरोना के बढ़ते संक्रमण को लेकर जन वितरण प्रणाली ने नई व्यवस्था लागू करने का मन बना लिया है। जल्द ही रामगढ़ शहर में राशन सामग्री लोगों को उनके दरवाजे पर उपलब्ध कराई जाएगी। इस विषय को लेकर सोमवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी एनी रिंकू कुजूर की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक के दौरान बीडीओ ने सबसे पूर्व सहायक आपूर्ति पदाधिकारी सह मार्केटिंग ऑफिसर डॉ राजशेखर कुमार से राशन सामग्री के जन वितरण प्रणाली दुकानदारों की दुकानों तक डिलीवरी के लिए हो रहे कार्यों की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने कहा कि रामगढ़ क्षेत्र अंतर्गत सभी जन वितरण प्रणाली दुकानदारों की दुकानों तक राशन सामग्री की डोर स्टेप डिलीवरी सुनिश्चित की जाए। किसी भी डीलर के द्वारा सीधे गोदाम से किसी भी तरह की राशन सामग्री ना ली जाए। इसके साथ ही उन्होंने इस संबंध में कई महत्त्वपूर्ण दिशा निर्देश अधिकारियों एवं कर्मियों को दिए। हिन्दुस्थान समाचार/ अमितेश