cpi-maoist39s-naxalite-lotus-shaved
cpi-maoist39s-naxalite-lotus-shaved 
झारखंड

पुलिस के हत्थे चढ़ा भाकपा माओवादी का नक्सली कमल मुंडा

Raftaar Desk - P2

खूंटी, 20 फरवरी (हि . स.)। पुलिस ने प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के कुख्यात उग्रवादी कमल मुंडा को मारंहादा थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। शनिवार की शाम एसपी आशुतोष शेखर ने बताया कि शुक्रवार को उन्हें गुप्त सूना मिली थी कि वांछित नक्क्सली कमल मुंडा खूंटी से मारंगहादा की ओर आ रहा है। एसपी के निर्देश पर पुलिस टीम का गठन कर मारंगहादा बाजार में छापामारी ककर कमल मुंडा को गिरफ्तार कर लिया गया। टीम में मारंगहादा थाना प्रभारी कामेश्वर कुमार, एसआई प्रीतम राज, भजनलाल महतो, राकेश कुमार मंडल कें अलावा सीआरपीएफ133 बटालियन के जवान शामिल थे। हिन्दुस्थान समाचार/अनिल