couple39s-murder-case-revealed-nephew-had-murdered-uncle-aunt
couple39s-murder-case-revealed-nephew-had-murdered-uncle-aunt 
झारखंड

दंपति हत्याकांड का खुलासा, भतीजे ने ही की थी चाचा -चाची की हत्या

Raftaar Desk - P2

रांची, 02 मार्च (हि.स.)। गोंदा थाना क्षेत्र के कांके रोड स्थित टिकली टोली में हुई दंपति की हत्या मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए एक अपराधी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधी सुमित मुंडा (20) मृतक का भतीजा है। इसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त चाकू और पल्सर बाइक बरामद किया गया है। एसएसपी सुरेंद्र कुमार झा ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि बीते 26 फरवरी की दोपहर सूचना मिली की गोंडा थाना क्षेत्र के टिकली टोला स्थित विनोद मुंडा के घर के पीछे एक मकान के कमरे से पति तेतरू पाहन और पत्नी लखिया देवी का शव बरामद किया गया था। जांच के क्रम में प्रथम दृष्टया हत्या की आशंका प्रतीत हुई। इसके बाद अनुसंधान के क्रम में आरोपित सुमित मुंडा को गिरफ्तार किया गया। पुलिस पूछताछ में सुमित मुंडा ने बताया कि मृतक मृतिका उसके चाचा चाची हैं। उसके चाचा ने खतियानी जमीन की बिक्री की थी। सुमित मुंडा अपने चाचा से बार-बार बाइक और मोबाइल की मांग करता था । मोबाइल और बाइक नहीं देने से नाराज होकर उसने घटना को अंजाम दिया। हत्यारे सुमित मुंडा ने पुलिस को चकमा देने के लिए अपने चाचा- चाची को मुखाग्नि भी दी थी। हिन्दुस्थान समाचार/ विकास