constitution-of-chairman39s-table-and-business-advisory-committee
constitution-of-chairman39s-table-and-business-advisory-committee 
झारखंड

सभापति तालिका और कार्यमंत्रणा समिति का गठन

Raftaar Desk - P2

रांची, 26 फरवरी (हि.स.)। झारखंड विधानसभा बजट सत्र के पहले दिन शुक्रवार को राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण के बाद विधानसभा अध्यक्ष रविन्द्र नाथ महतो ने सभापति तालिका और कार्यमंत्रणा समिति का गठन किया। सभापति तालिका में स्टीफन मरांडी, रामचंद्र चंद्रवंशी, सरफराज अहमद, सीता मुर्मू और अनंत ओझा को नामित किया गया। कार्यमंत्रणा समिति में रवींद्रनाथ महतो अध्यक्ष होंगे। हेमंत सोरेन, आलमगीर आलम, सत्यानंद भोक्ता, सीपी सिंह, सुदेश कुमार महतो और सरयू राय सदस्य होंगे। इनके अलावा चंपई सोरेन, रामेश्वर उरांव, स्टीफन मरांडी, नलिन सोरेन, लोबिन हेंब्रम, नीलकंठ सिंह मुंडा, प्रदीप यादव, अपर्णा सेन गुप्ता, बिनोद कुमार सिंह और पूर्णिमा नीरज सिंह विशेष आमंत्रित सदस्य होंगे। हिन्दुस्थान समाचार/ कृष्ण/चंद्र