congress-workers-protest-against-price-hike-in-petrol-diesel
congress-workers-protest-against-price-hike-in-petrol-diesel 
झारखंड

पेट्रोल डीजल में मूल्य वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दिया धरना

Raftaar Desk - P2

कोडरमा, 27 फरवरी (हि. स.)। जिला के कांग्रेस जनों ने शनिवार को धरना प्रदर्शन के माध्यम से केंद्र की मोदी सरकार द्वारा पेट्रोल डीजल एवं गैस सिलेंडर में प्रतिदिन की जा रही अप्रत्याशित मूल्य वृद्धि कम करने की मांग की। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने संत रैदासजयंती पर संत रविदास के चित्र पर माल्यार्पण किया। धरना की अध्यक्षता अध्यक्ष मनोज सहाय ने किया। जिला प्रभारी आबिद अंसारी ने धरना को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस हमेशा से गरीब वर्ग के हित की लड़ाई लड़ती है जबकि मोदी सरकार पूंजीपतियों के गुलामी कर पेट्रोल मूल्य में अप्रत्याशित वृद्धि करते जा रही है। हिंदुस्थान समाचार/ संजीव