congress-pays-homage-to-babu-jagjivan-ram-on-his-birth-anniversary
congress-pays-homage-to-babu-jagjivan-ram-on-his-birth-anniversary 
झारखंड

कांग्रेस ने बाबू जगजीवन राम को उनकी जयंती पर श्रद्धंजलि दी

Raftaar Desk - P2

रांची, 05 अप्रैल (हि. स.)। झारखंड कांग्रेस के तत्वावधान में सोमवार को पार्टी कार्यालय में वरिष्ठ कांग्रेस नेता व पूर्व उप प्रधानमंत्री स्व. जगजीवन राम की जयन्ती मनाई गयी। मौके पर वक्ताओं ने बाबू जगजीवन राम को कुशल प्रशासक, श्रेष्ठ राजनयिक एवं स्पष्टवादी नेता बताया। वक्ताओं ने कहा कि बाबू जगजीवन राम महात्मा गांधी के सच्चे अनुयायी थे। उन्होंने दलितों और पीड़ितों के संघर्ष को नया आयाम दिया। वक्ताओं ने उनके जीवनी पर विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि वह अपनी विद्वता एवं सूझ-बूझ से जिस मंत्रालय का प्रभार संभाला, वह मंत्रालय प्रभावी साबित हुआ। जगजीवन बाबू कठिन से कठिन विशय या मुद्दे पर सटीक निर्णय लेते थे। इस अवसर पर श्रद्धासुमन अर्पित करने वालों में झारखंड कांग्रेस के प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद, सुरेन राम, आशुतोष नाथ पाठक आदि शामिल थे। हिन्दुस्थान समाचार/कृष्ण