मुख्यमंत्री राहत कोष में धनबाद जिले ने किया 91 लाख 78 हजार 192 रूपए का सहयोग।
मुख्यमंत्री राहत कोष में धनबाद जिले ने किया 91 लाख 78 हजार 192 रूपए का सहयोग। 
झारखंड

मुख्यमंत्री राहत कोष में धनबाद जिले ने किया 91 लाख 78 हजार 192 रूपए का सहयोग।

Raftaar Desk - P2

धनबाद, 29 जून (हि.स.) । वैश्विक महामारी कोविड-19 से लड़ने के लिए धनबाद जिले ने मुख्यमंत्री राहत कोष में 91 लाख 78 हजार 192 रूपए का सहयोग किया है। इस संबंध में उपायुक्त अमित कुमार ने बताया कि कोरोना वायरस के विरुद्ध जारी संघर्ष में जिले के 147 निकासी एवं व्ययन पदाधिकारियों ने अपने कार्यकाल से संबंधित पदाधिकारी तथा कर्मचारियों के मई 2020 के वेतन से एक दिन के वेतन के बराबर की राशि सहयोग स्वरूप मुख्यमंत्री राहत कोष में दी है। उपरोक्त सहयोग राशि को स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में मुख्यमंत्री राहत कोष के एकाउंट में जमा करा दिया गया है। धनबाद डीसी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में सहयोग प्रदान करने वाले सभी पदाधिकारियों और कर्मचारियों के प्रति आभार व्यक्त किया है। हिन्दुस्थान समाचार / बिमल चक्रवर्ती /सबा एकबाल-hindusthansamachar.in