जेल प्रशासन के अधिकारियों और कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दिए  13 लाख 65 हज़ार
जेल प्रशासन के अधिकारियों और कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दिए 13 लाख 65 हज़ार 
झारखंड

जेल प्रशासन के अधिकारियों और कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दिए 13 लाख 65 हज़ार

Raftaar Desk - P2

रांची, 29 जून (हि.स.) । मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को सोमवार को झारखंड मंत्रालय में मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए जेल प्रशासन के अधिकारियों और कर्मचारियों ने 13 लाख 65 हज़ार का चेक प्रदान किया । राज्य के सभी 29 जेलों के कारापाल और कारा अधीक्षक के अलावा कारा मुख्यालय के पदाधिकारियों और कर्मियों ने कोरोना महामारी से लड़ने के लिए स्वैच्छिक अंशदान से राशि जमा कर मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए दी है। हिन्दुस्थान समाचार/ सबा एकबाल / विनय-hindusthansamachar.in