bjp-will-face-defeat-on-may-2-congress
bjp-will-face-defeat-on-may-2-congress 
झारखंड

दो मई को हार का सामना करेगी भाजपा : कांग्रेस

Raftaar Desk - P2

रांची, 31 मार्च (हि.स.)। झारखंड कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता एम तौसीफ ने बुधवार को भाजपा के नेताओं के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि दो मई को भाजपा एक बार फिर हार का सामना करेगी। 10 मई तक भाजपा के आधे से अधिक विधायक गठबंधन की सरकार को समर्थन देने पर आमादा होंगे। तौसीफ ने बुधवार को कहा कि इस उपचुनाव में मधुपुर की जनता ने मन बना लिया है कि गठबंधन के उम्मीदवार हफीजुल हसन को विजय बनाएंगे। भाजपा ने मधुपुर उपचुनाव में पूर्व मंत्री राज पलिवार को टिकट नहीं देकर उन्हें बेइज्जत किया है। भाजपा के अंदर अंतर्कलह जोरों पर है। उन्होंने कहा कि जब भाजपा सत्ता में थी तो जनता के हित में कोई काम नहीं किया। अब एक बार फिर से भाजपा के नेता जनता को सब्जबाग दिखाने की कोशिश कर रहे हैं। हिन्दुस्थान समाचार/ कृष्ण/चंद्र