bjp-state-president-gave-workers-a-victory-for-victory
bjp-state-president-gave-workers-a-victory-for-victory 
झारखंड

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को दिया जीत का गुरुमंत्र

Raftaar Desk - P2

12/04/2021 देवघर, 12 अप्रैल(हि. स.)। मधुपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर सोमवार को विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत हुसैनाबाद मंडल में भाजपा कार्यकर्ताओं की बूथ स्तरीय सम्मेलन का आयोजन किया गया।इस दौरान सम्मेलन में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र दिया। मौके पर भाजपा अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने कहा कि विश्व के सबसे बड़े पार्टी, झारखंड की सबसे बड़ी पार्टी और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बनाने में भाजपा के बूथ स्तरीय कार्यकर्ता की सबसे बड़ी योगदान रही है।किसी भी पार्टी की रीड कार्यकर्ता ही होती है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में मंत्री जी चुनाव लड़ रहे हैं और उनको चुनाव मुख्यमंत्री लड़ा रहे हैं मुख्यमंत्री को मालूम होना चाहिए उनके पिताजी मुख्यमंत्री रहते हुए चुनाव हार गए थे।इसी तरह मधूपुर की धरती में मधूपुर की जनता उस इतिहास को दोहराते हुए मंत्री को हराकर भाजपा प्रत्याशी गंगा नारायण सिंह को जीत आयेगी। मुख्यमंत्री कहते हैं।गंगा नारायण सिंह गोवा के हैं,लेकिन इनके ईमानदारी और कर्तव्य निष्ठा पर कोई प्रश्न नहीं उठा सकता है। उन्होंने कहा कि मधुपुर चुनाव में पैसा और पसीना दोनों बढ़ाया जाएगा।उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार का एजेंडा अवैध व्यापार और बदला-बदली है। पूर्व की सरकार द्वारा शुरू की गयी सभी जन कल्याणकारी योजनाओं को उन्होंने बंद कर दिया है. राज्य में अभी सिर्फ ट्रांसफर-पोस्टिंग का खेल चल रहा है. बालू, पत्थर खनन के अवैध कारोबार से करोड़ों वसूली जा रही है.इस लिए चुनाव में पैसा पानी की तरह बहाया जा रहा है,इसलिए उपचुनाव में बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं का योगदान बहुत ही आराम है सभी कार्यकर्ता भाजपा कार्यकाल में किए गए जनकल्याणकारी योजनाओं और हेमंत सोरेन के कार्यकाल के जनविरोधी नीतियों को घर-घर पहुंचाने का काम करें, ताकि 17 अप्रैल को होने वाले मतदान में भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में भारी मतदान करवाएं। मौके पर भवनाथपुर विधयाक भानुप्रताप साही, पांकी विधानसभा विधायक डॉ शशी भूषण मेहता, प्रदेश प्रवक्ता सरोज सिंह,हुसैनाबाद मंडल प्रभारी अमित सिंह आदी बूथ स्तरीय कार्यकर्ता शामिल थे हिन्दुस्थान समाचार/चन्द्र विजय