BJP leader supports person sitting on hunger strike against Jharkhand Ispat
BJP leader supports person sitting on hunger strike against Jharkhand Ispat 
झारखंड

झारखंड इस्पात के खिलाफ अनशन पर बैठे व्यक्ति को भाजपा नेता ने दिया समर्थन

Raftaar Desk - P2

रामगढ़, 09 जनवरी (हि.स.) । जिले के प्रसिद्ध प्लांट में शामिल झारखंड इस्पात प्रबंधन के खिलाफ अनशन जारी है। शनिवार को अनशन कारियों को भाजपा नेता धनंजय कुमार पुटुस ने अपना समर्थन दिया है। वह अनशन पर बैठे अभय साहनी से मिलने पहुंचे। आंदोलनकारियों व मजदूरों के आग्रह एवं बुलावे पर रामगढ़ बचाओ संघर्ष समिति के केंद्रीय अध्यक्ष धनंजय कुमार पुटूस अपने समर्थकों के साथ आंदोलन स्थल पहुंचे। धनंजय कुमार पुटूस ने भूख हड़ताल पर बैठे अभय साहनी व अन्य मजदूरों से हाल चाल जाना एवं मांगों की जानकारी लेते हुए वर्तमान वस्तुस्थिति से अवगत हुए। पुटूस ने कहा कि अरगड्डा क्षेत्र में विभिन्न प्लांटों से बढ़ते प्रदूषण की वजह से लोगों को परेशानी हो रही है। प्रबंधन को जल्दी समस्या का निदान करना होगा। आंदोलन स्थल पर सिक्की पासवान, अजय राम के साथ कई लोग उपस्थित थे। हिन्दुस्थान समाचार/ अमितेश-hindusthansamachar.in