bjp-is-trying-to-incite-people-against-the-government-congress
bjp-is-trying-to-incite-people-against-the-government-congress 
झारखंड

सरकार के खिलाफ जनता को उकसाने का काम कर रही भाजपा : कांग्रेस

Raftaar Desk - P2

रांची, 08 अप्रैल (हि.स.)। झारखंड कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता राकेश सिन्हा ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश के बयान पर पलटवार किया है। उन्होंने गुरुवार को कहा कि हर मोर्चे पर विफल हो रही भाजपा अब जनता को सरकार के खिलाफ उकसाने का काम कर रही है लेकिन जनमानस का भरोसा और विश्वास महागठबंधन की सरकार पर आज भी कायम है। सिन्हा ने कहा कि प्रदेश भाजपा अध्यक्ष को सत्ता में रहते पारा शिक्षकों और होमगार्ड के जवानों की चिंता नहीं थी। राज्य की जनता जानती है कि कैसे पारा शिक्षकों पर लाठी चलाकर उनके आंदोलन को कमजोर करने का प्रयास भाजपा के शासनकाल में हुआ था। हम कल भी पारा शिक्षकों एवं होमगार्ड के जवानों के साथ थे और आज भी हैं। इस तरह का बयान देने के पहले दीपक प्रकाश को सोचना चाहिए और स्वयं के सत्ता में रहते किस प्रकार काम किया। उन्होंने कहा कि महागठबंधन सरकार पूरी तरह से पारा शिक्षकों और होमगार्ड के जवानों के साथ किए गए वादे पर खड़ी है। हम जल्द ही इसका रिजल्ट भी देंगे लेकिन भाजपा को यह बताना चाहिए कि देश के किसान जो आंदोलनरत हैं, उनको इंसाफ कब मिलेगा। साथ ही कहा कि जहां एक ओर भाजपा विधायक दल के नेता सरकार को गिराने का बयान देते हैं वहीं, प्रदेश अध्यक्ष जनता को उकसाने का काम करते हैं। हिन्दुस्थान समाचार/ कृष्ण/चंद्र