bjp-celebrated-the-death-anniversary-of-pandit-deendayal
bjp-celebrated-the-death-anniversary-of-pandit-deendayal 
झारखंड

भाजपा ने मनायी पंडित दीनदयाल की पुण्यतिथि

Raftaar Desk - P2

कोडरमा, 11 फरवरी (हि. स.)। भाजपा के विभिन्न मंडलों ने गुरुवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि मनाई। भाजपा केंद्रीय प्रशिक्षण विभाग के द्वारा परसाबाद मंडल का दो दिवसीय बैठक आदर्श प्लस टू उच्च विद्यालय मधवाटांड में की गई। अध्यक्षता प्रसाद मंडल अध्यक्ष शशि भूषण चौधरी व संचालन महामंत्री महेश रजक ने की। जिला अध्यक्ष नीतीश चंद्रवंशी ने संबोधित करते हुए कहा की पंडित दीनदयाल उपाध्याय आदर्श कर्म योगी थे। उन्होंने जीवन में व्यक्तिगत सुचिता और गरिमा के उत्तम आयाम स्थापित किए आदर्श कर्मयोगी गंभीर, दार्शनिक, समर्पित, समाजशास्त्री, कुशल राजनीतिज्ञ, अर्थशास्त्री और पत्रकार के रूप में उनको जाना जाता है। हिंदुस्थान समाचार/ संजीव-hindusthansamachar.in