babulal-marandi39s-statement-ridiculous-rjd
babulal-marandi39s-statement-ridiculous-rjd 
झारखंड

बाबूलाल मरांडी का बयान हास्यास्पद : राजद

Raftaar Desk - P2

रांची, 01 अप्रैल (हि.स.)। झारखंड राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के प्रवक्ता मनोज कुमार ने पूर्व मुख्यमन्त्री बाबूलाल मरांडी द्वारा दिये गये उस बयान को हास्यास्पद बताया है, जिसमें उन्होंने मधुपुर में अपने दल के उम्मीदवार के नामांकन के समय कहा कि मधुपुर सीट भाजपा की झोली में दीजिए, साथ ही दस मई को झारखंड में भाजपा की नई सरकार बनेगी। मनोज कुमार ने गुरूवार को कहा कि मरांडी के साथ भाजपा के तमाम नेता दिन में सपना देख रहे हैं। भाजपा के नेता मुगाल्ते में न रहें। पहले विधायक दल के नेता तो बने फिर मुख्यमंत्री बनने का सपने संजोना चाहिये। भाजपा के पास तो अपना कैंडिडेट भी नहीं मिला। बोरो प्लयेर के सहारे मजधार में हैं और ख्वाब देख रही है जीतने का व हॉर्स ट्रेडिंग कर सत्ता में आना चाहती है, जो नामुमकिन है। उन्होंने कहा कि दुमका व बेरमो उपचुनाव के नतीजे से इन भाजपा नेताओं को शायद सबक नहीं मिली है। अबकी बार सबक मिलेगी, जब मधुपुर उपचुनाव के नतीजे महागठबन्धन के पक्ष में आयेगा। भाजपा को तो अपने उम्मीदवार पर से तो भरोसा उठ ही गया है। जनता पर भी भरोसा नहीं रहा। इसलिये खरीद फरोख्त के भरोसे झारखंड में सरकार बनाना चाहती है। भ्रष्टाचार को बढ़ावा देना, भ्रष्टाचार में लिप्त रहना, भाजपा के फिदरत में है। सत्ता जाने के बाद भाजपा नेता बेचैन है और बेचैनी हर पल सताते रहेगी। जब से बाबूलाल अपने कुनबे के साथ भाजपा में समर्पित हुए है तब से बेचैन है। हिन्दुस्थान समाचार/कृष्ण