babulal-is-doing-politics-on-spending-money-congress
babulal-is-doing-politics-on-spending-money-congress 
झारखंड

राशि खर्च होने पर राजनीति कर रहे हैं बाबूलाल : कांग्रेस

Raftaar Desk - P2

रांची, 01 अप्रैल (हि.स.)। झारखंड प्रदेश कांग्रेस ने कोरोना काल की तमाम विपरीत परिस्थितियों के बावजूद विकास की बुनियाद को मजबूत बनाने के लिए गठबंधन सरकार को बधाई दी। साथ ही कहा कि भाजपा नेता बाबूलाल मरांडी बजट की राशि खर्च होने पर राजनीति कर रहे हैं। प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे, लाल किशोरनाथ शाहदेव और राजेश गुप्ता ने गुरुवार को कहा कि अगर बाबूलाल मरांडी को बजट राशि कहां और कैसे खर्च हुई, इसे समझने में परेशानी हो रही है तो उन्हें किसी विशेषज्ञ को वित्तमंत्री रामेश्वर उरांव के पास भेजना चाहिए। वित्तमंत्री की ओर से पूरे विश्लेषण के साथ उन्हें खर्च की राशि का ब्यौरा समझा दिया जाएगा। हिन्दुस्थान समाचार/ कृष्ण/चंद्र