awareness-camp-to-be-organized-on-international-women39s-day-indu-bhagat
awareness-camp-to-be-organized-on-international-women39s-day-indu-bhagat 
झारखंड

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर होगा जागरूकता शिविर का आयोजन: इंदु भगत

Raftaar Desk - P2

मेदिनीनगर, 03 मार्च (हि.स.)। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर नई दिशाएं की ओर से महिलाओं को सशक्त एवं जागरूक करने के लिए विशेष जागरूकता सह सशक्तिकरण शिविर का आयोजन किया जाएगा । उक्त आशय की जानकारी बुधवार को नई दिशाएं के सचिव इंदु भगत ने प्रेस कान्फ्रेंस कर दी। उन्होंने बताया कि नई दिशाएं महिलाओं को सशक्त एवं जागरूक करने के उदेश्य से गांव गांव जाकर महिलाओं के अधिकार व महिला हिंसा के रोकथाम पर कार्य कर रही है ।उन्होंने बताया कि आज भी महिलाओं के साथ दोयम दर्जा रखा जाता है। जबकि महिलाएं अब किसी भी क्षेत्र में पुरूष से कम नही है।महिलाओं को भी अत्यचार के खिलाफ आवाज बुलंद करने की जरूरत है।उन्होंने बताया कि आज भी महिलाओं को डायन ,दहेज प्रताड़ना, यौन उत्पीड़न,तलाक,घरेलू हिंसा के सबसे अधिक मामले आते है।उन्होंने कहा कि नई दिशाए महिलाओं के साथ है। हिन्दुस्थान समाचार/संजय