Attack on Chief Minister's convoy: No important information was found during interrogation of Bhairav Singh
Attack on Chief Minister's convoy: No important information was found during interrogation of Bhairav Singh 
झारखंड

मुख्यमंत्री के काफिले पर हमला मामला : भैरव सिंह से पूछताछ में नहीं मिली कोई अहम जानकारी

Raftaar Desk - P2

रांची, 09 जनवरी (हि.स.)। मुख्यमंत्री के काफिले पर हमला किया प्रयास मामले में मुख्य आरोपी भैरव सिंह को रिमांड पर लेकर पुलिस ने दूसरे दिन शनिवार को भी पूछताछ की। पुलिस सूत्रों ने बताया कि भैरव सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री के काफिले पर हमला करना उसकी मानसिकता नहीं थी। हम लोग लड़की के सिर कटी शव के विरोध में प्रदर्शन कर रहे थे। वह ना तो तोड़फोड़ व मारपीट करने में शामिल था और ना ही किसी को तोड़फोड़ व मारपीट करने के लिए प्रेरित किया था। उसने पुलिस को बताया कि मुख्यमंत्री पर हमला करने के विषय में वह सोच भी नहीं सकता। हालांकि पुलिस पूछताछ में अब तक कोई अहम जानकारी पुलिस को नहीं मिली है। उल्लेखनीय है कि बीते गुरुवार को भैरव सिंह ने सिविल कोर्ट में सरेंडर किया था। इसके बाद रांची के सुखदेव नगर पुलिस ने उसे 7 दिनों के लिए शुक्रवार को रिमांड पर लिया हैं। उसे कोतवाली थाने में रखकर पूछताछ की जा रही है। मुख्यमंत्री के काफिले पर हमले की कोशिश मामले में सुखदेव नगर में दर्ज एफआइआर में भैरो सिंह को मुख्य आरोपी बनाया गया है। इसके अलावा 72 नामजद और डेढ़ सौ अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। हिन्दुस्थान समाचार/ विकास-hindusthansamachar.in