asia-and-havildar-line-spot-accused-of-slapping-teacher
asia-and-havildar-line-spot-accused-of-slapping-teacher 
झारखंड

शिक्षक को थप्पड़ जड़ने के आरोपी एएसआईए व हवलदार लाईन हाजिर

Raftaar Desk - P2

सिमडेगा, 21 मार्च (हि स.)। शिक्षक को थप्पड़ मारने के आरोप में पाकरटांड़ एएसआई ब्रह्मदेव प्रसाद यादव तथा हवलदार विनोद राय को लाईन हाजिर कर दिया गया है। यह जानकारी एसपी डॉक्टर शम्स तबरेज ने दी। जानकारी के मुताबिक शनिवार को पाकरटांड़ थाना क्षेत्र के टकवा बाजार में मास्क चेकिंग के दौरान पुलिस के जवानों ने एक शिक्षक को थप्पड़ जड़ दिया था। इसी बात को लेकर ग्रामीण उग्र होकर पुलिसकर्मियों का घेराव कर जमकर हंगामा किया था। इसके बाद किसी प्रकार वरीय पदाधिकारियों द्वारा समझाने के बाद ग्रामीण मान गए। इधर, मामले की छानबीन करते हुए एसपी ने शिक्षक को थप्पड़ मारने का दोषी पाए जाने पर एएसआई ब्रह्मदेव प्रसाद यादव तथा हवलदार विनोद राय को लाइन हाजिर कर दिया गया है। एसपी ने बताया कि पाकरटांड थाना में पदस्थापित पुलिस के जवानों को वापस मुख्यालय बुला लिया गया है। उसके स्थान पर अन्य जवानों को वहां पर प्रतिनियुक्त किया गया है। एसपी ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जिम्मेवारी एसडीपीओ डेविडो डोडराइ को दिया गया है। 48 घंटे के अंदर रिपोर्ट सौंपने के बाद आगे की कार्यवाई की जाएगी। हिन्दुस्थान समाचार / रविकांत