सरकार शहीद एएसआई के परिजनों के साथ खड़ी है : रामेश्वर
सरकार शहीद एएसआई के परिजनों के साथ खड़ी है : रामेश्वर 
झारखंड

सरकार शहीद एएसआई के परिजनों के साथ खड़ी है : रामेश्वर

Raftaar Desk - P2

रांची, 19 जुलाई (हि. स.)। झारखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष रामेश्वर उरांव ने जैप वन में अवर निरीक्षक स्व एएसआई चंद्राय सोरेन के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। साहेबगंज में पिछले दिनों अपराधियों के साथ मुठभेड़ में घायल चंद्राय सोरेन की इलाज के क्रम में रांची में मौत हो गयी थी। उरांव ने रविवार को कहा कि इस दुःख की घड़ी में सरकार शहीद एएसआई के परिजनों के साथ खड़ी है। कांग्रेस विधायक दल नेता आलमगीर आलम ने कहा कि शहीद चंद्राय सोरेन के निधन से वह व्यक्तिगत रुप से काफी दुखित हैं। सरकार दुख की इस घड़ी में परिजनों के साथ खड़ी है। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे ने एएसआई चंद्राय सोरेन के निधन पर शोक प्रकट किया है एवं विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की है।प्रवक्ता लाल किशोर नाथ शाहदेव ने कहा कि कांग्रेस पार्टी चंद्राय सोरेन की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करती है। राजेश गुप्ता ने कहा कि शहीद सोरेन के निधन से राज्यवासी काफी दुखित है। ईश्वर उनके परिजनों को दुख सहने की शक्ति दें। हिन्दुस्थान समाचार/कृष्ण/ विनय-hindusthansamachar.in