रांची जिले के 46 थाना और ओपी में एएसआई बने मुंशी
रांची जिले के 46 थाना और ओपी में एएसआई बने मुंशी  
झारखंड

रांची जिले के 46 थाना और ओपी में एएसआई बने मुंशी

Raftaar Desk - P2

रांची, 5 जुलाई (हि. स.)। रांची जिले के 46 थाना और ओपी में पदस्थापित एएसआई रैंक के पुलिसकर्मियों को मुंशी के काम के लिए प्रतिनियुक्त किया गया है । अब राजधानी रांची के थानों में एएसआई मुंशी का काम करेंगे। इस संबंध में रविवार को 46 थाना और ओपी प्रभारी को रांची एसएसपी सुरेंद्र कुमार झा ने निर्देश जारी किया है। एसएसपी ने निर्देश दिया है कि सभी थाना प्रभारी एसआई से मुंशी का कार्य भी कराएंगे। उल्लेखनीय है कि झारखंड के थानों में अब मुंशी के पद पर सिपाही रैंक वाले नहीं रहेंगे अब इस पद को एसआई संभालेंगे एएसआई हैं थाने में लिखने पढ़ने का काम करेंगे पुलिस मुख्यालय ने इससे संबंधित आदेश सभी जिलों के एसएसपी एसपी के अलावा रेंज डीआईजी को दिया था। थानों में लिखने का काम में लगाए गए मुंशी पर कई प्रकार के आरोप लगते थे इससे संबंधित शिकायतें पुलिस मुख्यालय में भी पहुंची थी इन्हीं शिकायतों के बाद पुलिस मैनुअल का हवाला देते हुए पुलिस मुख्यालय ने एएसआई को मुंशी के पद पर बैठाने का निर्णय लिया है। हिन्दुस्थान समाचार/ विकास/ विनय-hindusthansamachar.in