ashutosh-dwivedi39s-mast-month-fagun39s-isle-album-launched
ashutosh-dwivedi39s-mast-month-fagun39s-isle-album-launched 
झारखंड

अशुतोष द्विवेदी के मस्त महीना फागुन के आइल एल्बम हुआ लांच

Raftaar Desk - P2

रांची, 27 मार्च (हि. स.)। रांची के युवा छात्र नेता और भोजपुरी युवा विकास मंच के अध्यक्ष एवं झारखंड के उभरते भोजपुरी गायक आशुतोष द्विवेदी का होली लोकगीत -मस्त महीना फागुन के आइल एल्बम का लॉन्चिंग शनिवार को रांची विधायक सीपी सिंह ने किया। सिंह ने एके ग्रुप कार्यालय साकेत कॉलोनी हरमू में ऑनलाइन क्लिक कर यूट्यूब पर अपलोड कर के किया। उल्लेखनीय है कि कोविड 19 कोरोना वायरस महामारी के अंतर्गत सरकार के बनाए हुए गाइडलाइंस को फॉलो करते हुए सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए यह एल्बम लांच किया गया। बाबा म्यूजिक एस थ्री फ़िल्म प्रोडक्शन के द्वारा निर्मित इस होली लोकगीत 2021एल्बम में एक गाना है, मस्त महीना फागुन के आइल है। जिसके निर्माता राज कुमार पोद्दार, सहनिर्माता एके ग्रुप के निदेशक अमर कुमार भारती हैं। गीत टिंकू बाबा ,संगीत एस थ्री फ़िल्म प्रोडक्शन एवं परिकल्पना सौरव सिंह चंदन है। अशुतोष द्विवेदी बचपन से ही गाने का शौक रहा है और राँची विश्विद्यालय के यूथ फेस्टिवल में भी कई पुरस्कार गाने में हासिल कर चुके हैं। अशुतोष द्विवेदी ने कहा कि काम कोई भी हो ,कामयाब होने में समय लगता है। कभी प्रारंभ से ही सफलता मिल जाती है लेकिन अक्सर समय पर ही सफलता मिलती आयी है। अशुतोष ने इस गीत को खुद सवारा है और गया है। मौके पर राजू पोद्दार ,अमर कुमार, भारती, धीरज अग्रवाल, अमित कुमार, अमन कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित थे। इस अवसर पर सीपी सिंह ने कहा कि यह हर्ष की बात है यह एल्बम हमारे राँची के युवा छात्र नेता सह भोजपुरी युवा विकास मंच के अध्यक्ष अशुतोष द्विवेदी ने गाया है। इस तरह के और एल्बम बने ।उन्होंने इसे अच्छा प्रयास बताया और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं भी दी। हिन्दुस्थान समाचार/कृष्ण