Arjun Munda to inspect Birsa Munda Museum under construction on 18
Arjun Munda to inspect Birsa Munda Museum under construction on 18 
झारखंड

अर्जुन मुंडा 18 को करेंगे निर्माणाधीन बिरसा मुंडा म्यूज़ियम का निरीक्षण

Raftaar Desk - P2

रांची, 17 जनवरी (हि. स.)। केंद्रीय जनजातीय मामलों के मंत्री अर्जुन मुंडा 18 जनवरी को सुबह 10 बजे रांची जेल चौक स्थित बिरसा मुंडा कारागार में निर्माणाधीन बिरसा मुंडा म्यूज़ियम का निरीक्षण करेंगे। उनके साथ राज्यसभा सांसद समीर उरांव, जनजातीय मंत्रालय के सचिव दीपक खांडूकर एवं अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित रहेंगे। हिन्दुस्थान समाचार/कृष्ण-hindusthansamachar.in