all-india-people39s-forum-demands-release-of-stan-swamy
all-india-people39s-forum-demands-release-of-stan-swamy 
झारखंड

ऑल इंडिया पीपुल्स फोरम ने की स्टेन स्वामी को रिहा करने की मांग

Raftaar Desk - P2

रांची, 27 मई (हि.स.)। ऑल इंडिया पीपुल्स फोरम ने गुरुवार को झारखण्ड के मनवाधिकार कार्यकर्ता फादर स्टेन स्वामी को जेल से रिहा करने की मांग की। स्टेन स्वामी मुंबई के जेल में बंद है। स्टेन स्वामी की गिरती स्वास्थ्य स्थिति को देखते हुए अविलम्ब उन्हें रिहा करने की मांग को लेकर ऑल इंडिया पीपुल्स फोरम व अन्य सामाजिक संगठनों ने राज्यव्यापी "नागरिक अभियान" की शुरुआत की। इसके तहत कोरोना लॉकडाउन बंदी के मद्देनज़र जो जहां है। वहीं से पोस्टर प्रदर्शित करने का अभियान चलाया गया। इस अभियान के माध्यम से झारखण्ड सरकार से भी मांग की गयी कि उनके जीवन के रक्षा के लिए महाराष्ट्र की सरकार से बातचीत कर तत्काल उन्हें पैरोल पर रिहा कराने की पहल करे। नागरिक अभियान की शुरुआत माले विधायक विनोद सिंह, फादर महेंद्र पिटर तिग्गा, राष्ट्रीय समिति सदस्य नदीम खान,झारखण्ड जन संस्कृति मंच के प्रदेश संयोजक जेवियर कुजूर व गौतम मुंडा,वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्त्ता कुमार वरुण,पत्रकार किसलय,पूर्व टीएसी सदस्य रतन तिर्की, सामाजिक कार्यकर्त्ता आलोका कुजूर व दीपा मिंज,इनौस राज्य सचिव अमल घोषाल,झामस नेता देवकी नंदन बेदिया सहित कई अन्य संगठनों के प्रतिनिधियों ने पोस्टर के जरिये प्रोटेस्ट कर उन्हें रिहा करने की मांग की। उल्लेखनीय है कि स्टेन स्वामी को भीमा कोरेगांव मामले में एनआईए ने गिरफ्तार किया है। हिन्दुस्थान समाचार/ विकास