Alamgir Alam expresses gratitude to party supremo for making Observer of West Bengal
Alamgir Alam expresses gratitude to party supremo for making Observer of West Bengal 
झारखंड

पश्चिम बंगाल का ऑब्जर्वर बनाने पर आलमगीर आलम ने जताया पार्टी सुप्रीमो का आभार

Raftaar Desk - P2

पाकुड़,7 जनवरी(हि.स.)। संगठन में अपनी मजबूत पकड़ व पार्टी के प्रति समर्पित तथा कार्यकर्ताओं को एकजुट रखने के माद्दा वाले पाकुड़ विधायक सह कांग्रेस विधायक दल के नेता एवं राज्य के ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम को पार्टी आलाकमान ने पश्चिम बंगाल में आसन्न विधानसभा चुनाव के मद्देनजर बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। पार्टी ने उनकी सांगठनिक कुशलता व लंबे राजनीतिक अनुभव को देखते हुए उन्हें पश्चिम बंगाल के चुनाव के मद्देनजर वहां का ऑब्जर्वर बनाया है। पार्टी आलाकमान द्वारा उनको सौंपी गई इस बड़ी जिम्मेदारी को ले जिले के पार्टी कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर देखी जा रही है।उल्लेखनीय है कि आलमगीर आलम का पश्चिम बंगाल के खासकर मालदा, वीरभूम तथा मुर्शिदाबाद आदि कई जिले हैं से उनका पुराना रिश्ता रहा है। उल्लेखनीय है कि न सिर्फ कांग्रेस के नेता- कार्यकर्ता व समर्थक बल्कि दूसरे दलों के लोगों के साथ भी इनके संबंध मधुर रहे हैं।लोग उनकी कार्यशैली व व्यवहार कुशलता के प्रशंसक हैं।पश्चिम बंगाल के पार्टी के फरक्का विधायक जो झारखंड के सह प्रभारी भी हैं से इनकी दांत कटी रोटी है। इसके अलावा पश्चिम बंगाल के कई जिलों में आलमगीर आलम के कई रसूखदार रिश्तेदार भी हैं। विधायक हों या विधानसभा अध्यक्ष और अब झारखंड राज्य के मंत्री आलमगीर आलम अक्सर पड़ोसी राज्य पश्चिम बंगाल में पार्टी के कार्यों व कार्यक्रमों में भागीदारी करते रहे हैं।बकौल पार्टी के पाकुड़ जिलाध्यक्ष उदय लखमानी इनकी पहचान पार्टी को बतौर ऑब्जर्वर न केवल पश्चिम बंगाल में उम्मीदवारों के चयन बल्कि संगठन को मजबूत बनाने के अलावा चुनाव में सशक्त गठबंधन के साथ ही पार्टी को आशातीत सफलता भी दिलायेगी। पश्चिम बंगाल का ऑब्जर्वर बनाये जाने पर मंत्री आलमगीर आलम ने पार्टी सुप्रीमो सोनिया गांधी का आभार जताते हुए कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी दी है उसे कार्यकर्ताओं के सहयोग से निश्चित रूप से पूरा करूंगा। हिन्दुस्थान समाचार/ रवि-hindusthansamachar.in