accused-husband-and-soutan-arrested
accused-husband-and-soutan-arrested 
झारखंड

आरोपित पति और सौतन गिरफ्तार

Raftaar Desk - P2

दुमका, 21 जनवरी (हि.स.)। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रामपुर गांव निवासी उत्तम मिर्धा एवं सौतन रूबी देवी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मामले की जानकारी देते हुए महिला थाना प्रभारी श्वेता कुमारी ने गुरूवार को बताया कि आरोपी पति की उसके ही बड़े भाई की साली रूबी देवी से अवैध संबंध चल रहा था। बाद में रूबी देवी की पति की मौत हो गई। इस बीच आरोपी की पहली पत्नी गर्भवती हो चुकी थी। आरोपी के प्रताड़ना से तंग आ कर पीड़िता रीता देवी सात माह के गर्भाअवस्था में रामगढ़ थाना क्षेत्र के लखनपुर गांव अपने मायके चली गई। जहां एक बेटे को जन्म दी। बाद में पति के दूसरी शादी की बात अक्टूबर माह में सामने आयी। पति के दूसरी शादी की खबर पर पीड़िता अपने मायके वालों के साथ दुमका पहुंची्र जहां पति के दूसरी शादी पर आपत्ति दर्ज कराते हुए न्याय की गुहार लगाने एसपी के पास पहुंची। मामले में एसपी अंबर लकड़ा के निर्देशानुसार महिला थाना पुलिस दोनों पक्षों का काउंसेलिंग करने का प्रयास की। लेकिन आरोपी पति और महिला नहीं मानी। अंत में महिला थाना पुलिस मामले में कानूनी कार्रवाई करते हुए आरोपी पति और महिला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। हिन्दुस्थान समाचार /नीरज-hindusthansamachar.in