एबीवीपी ने चांसलर पोर्टल के विरोध में रांची विश्वविद्यालय के कुलपति को सौंपा ज्ञापन
एबीवीपी ने चांसलर पोर्टल के विरोध में रांची विश्वविद्यालय के कुलपति को सौंपा ज्ञापन 
झारखंड

एबीवीपी ने चांसलर पोर्टल के विरोध में रांची विश्वविद्यालय के कुलपति को सौंपा ज्ञापन

Raftaar Desk - P2

रांची, 11 जून (हि.स.) । अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी )रांची महानगर ने गुरुवार को चांसलर पोर्टल के विरोध में रांची विश्वविद्यालय के कुलपति रमेश पांडे को ज्ञापन सौंपा। मौके पर एबीवीपी रांची महानगर के मंत्री कुमार दुर्गेश ने कहा कि पूर्व में विश्वविद्यालय के द्वारा चांसलर पोर्टल के माध्यम से नामांकन लिया गया था। जिसमें अनेक त्रुटियां पाई गई थी। छात्रों को समस्याओं का सामना करना पड़ा था। इसके बाद विद्यार्थी परिषद ने चांसलर पोर्टल का विरोध करते हुए आंदोलन भी किया था। बाद में रांची विश्वविद्यालय ने अपनी वेबसाइट से छात्रों का नामांकन लिया था। पुनः छात्रों को समस्याओं का सामना ना करना पड़े। इसी को लेकर रांची विश्वविद्यालय अपनी वेबसाइट के माध्यम से इस वर्ष भी छात्रों का नामांकन ले। अगर फिर से छात्रों को समस्याओं का सामना करना पड़ता है। तो अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद रांची महानगर छात्र हितों के लिए आंदोलन को बाध्य होगी। मौके पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद रांची जिला संगठन मंत्री प्रताप सिंह , राँची विश्वविद्यालय छात्रसंघ अध्यक्ष नीरज कुमार, सचिव अमिषा सिन्हा,अनिकेत सिंह , प्रेम प्रतीक , प्रणव गुप्ता, शुभम पुरोहित सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे। हिंदुस्थान समाचार/ विकास/ सबा एकबाल-hindusthansamachar.in